Posts

Showing posts from December, 2020

कुछ खास बातें

Image
 आईएएस/आईपीएस की तैयारी के कुछ खास बातें (1.) सबसे पहला काम हकीकत जान लो तब तैयारी शुरू करो । हकीकत जानने के लिए एकेडमी के पोस्ट पढते रहो 100 पोस्ट का टारगेटपूरा होने तक इस मामले में कुशल हो जाओगे । सब बात समझ में आ जाएगी । ( 2.) अपनी खुद की रूचि हो तभी तैयारी शुरू करो । क्योंकि कठिन पढ़ाई आपको करना है किसी और को नहीं। देखा - देखी नहीँ । नकल करके नही अक्ल लगा कर। ( 3.) किसी कोचिंग, रिश्तेदारों या स्कूल टीचर के सतही सुझावों में मत फंस जाना। हम इसलिए आगाह कर रहे हैं कि कल आप असफलता के अवसाद में डूब न जाएँ क्योंकि प्रायः 100 में से 98 फेल ही होते हैं। ( 4.) कमजोर विषयों की तैयारी हेतु हर प्रयास करने के लिए सदैव तैयार रहना होगा । चाहे कितनी भी मेहनत करनी पड़े। ( 5.) तैयारी का शार्टकट नही अपनाएँगें बल्कि पूरी प्लानिंग के साथ तीनों चरणों की तैयारी करेंगे । अपने अनुभव और समझ के आधार पर । (6.) अब से आगे जो भी निर्णय लेंगे तर्क, तथ्य और विश्लेषण के आधार पर लेंगे । चाहे निर्णय छोटा हो या बड़ा । क्योंकि सही समय पर सही निर्णय करना कलेक्टर का सबसे प्रमुख गुण होता है । (7.) कलेक्टर बनने के लिए ज...

असमंजस में डाल देने वाला पोस्ट जरूर पढें

Image
  ✍✍✍✍✍👇👇👇यूपीएससी से IAS या IPS इंसान ही बनते हैं. कई सवाल जो हम अप्रेन्टिस को असमंजस में डालते आये है, कई लोगों ने ब्लॉग पर पूछा कि आईएएस बनने के लिए इंसान के अन्दर क्या होना चाहिए, क्या IAS सिर्फ अच्छे पढ़ने वाले, मेधावी विद्यार्थी ही बन सकते हैं जिनका पास्ट अकेडमिक रिकॉर्ड अच्छा रहा हो? ऐसा बिल्कुल नहीं है. आप भी आईएएस बन सकते हैं. यह बिल्कुल मैटर नहीं करता कि आपने 10वीं या 12वीं में क्या स्कोर किया है….भले आपने ग्रेजुएशन थर्ड डिवीज़न से पास की हो….पास्ट पास्ट होता है. पास्ट को भूलकर आपको आगे देखना चाहिए. यदि आप पास्ट की गलतियों को देखकर अपने आज को ख़राब कर रहे हैं तो आपको अपने भविष्य में अन्धकार ही अन्धकार मिलेगा. इसलिए अच्छा है कि पीछे मुड़ कर कभी न देखें ! पढ़ाई के दौरान एकाग्रचित कैसे हों? क्या आपने अपने शहर में घोड़ा को चलते देखा है? घोड़े के दोनों आँखों के बगल में चमड़े की पट्टी लगा दी जाती है. ऐसा इसीलिए क्योंकि वह सीधा देख पाए. चलते वक़्त उसके बगल में होने वाली सड़क की गतिविधियों पर उसका ध्यान न जा पाए और वह सिर्फ सीधा देख कर अपने लक्ष्य की ओर चले. ऐसा विद्यार्थी जीवन में होन...

UPSC से जुड़े तमाम जानकारियां

Image
 #विशेष... आज हम upsc से जुडी बहुत सारी #basic_बातो पर क्रमबद्ध चर्चा करेंगे.. जैसे upsc exam क्या है ?...IAS/IPS/IFS..क्या है ?..इसकी form कब और कैसे भरते है ?..इसकी तैयारी की शुरुआत कैसे करे ?.. इन सब  topic पर इसी post में चर्चा करेंगे ... कुछ दिन पहले एक मित्र ने msg किया कि आलोक सर मै ips बनना  चाहता हूँ ..इसका syllabus क्या है ?....दरअसल ias/ips का syllabus अलग नही होता है...खैर आइये इस तरह के प्रश्नों का जवाब थोड़ा विस्तार से समझते है...क्योकि किसी भी मंजिल की तैयारी से पहले उस मंजिल के बारे में अच्छे से समझ लेना बहुत जरूरी होता है... साथियो.. मै Shubham Kmr Yash आपको स्पष्ट कर दूँ की IAS का या IPS का न तो syllabus अलग होता है और न ही अलग exam होता है ..IAS/IPS तो महज आपका कैडर(post) prefrence होता है. जो की मुख्य परीक्षा के पहले भरे जाने वाला DAF फार्म में prefrence किया जाता है..  ●●●●●●●●〰★★ #UPSC_क्या_है ? UPSC(Union public service commison) यानी हिंदी में कहे तो #संघ_लोक_सेवा_आयोग इसका का गठन आजादी से पहले 1 अक्तूबर 1926 को लोक सेवा आयोग नाम से हुआ था| लेक...

सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स एग्जाम की तैयारी करने के लिए रणनीति

Image
 सिविल सर्विसेस प्रीलिम्स एग्जाम की तैयारी करने के लिये रणनीति। 😍😍😍😍 भारतीय नागरिक सेवाओं में अधिकारियों को शामिल करने के लिए यूपीएससी हर साल सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है। एक बार भर्ती होने पर, अधिकारी विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं जैसे आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS), आईआरएस (IRS), आईटीएस (ITS), आईडीईएस (IDES), आदि में और विदेश सेवाओं में भी सेवा करेंगे। इस क्षेत्र में एक कैरियर दिलचस्प, संतोषजनक और चुनौतीपूर्ण भी होगा, यही वजह है कि इसकी भर्ती प्रक्रिया भी कठोर है। इन सेवाओं में चयनित होने के लिए उम्मीदवार को यूपीएससी की सिविल सर्विस परीक्षा पास करना होगा। यह परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है, जिनमें से प्रत्येक चरणों में उन उम्मीदवारों को खारिज कर दिया जाता है जो उस चरण में पास नही हो सके। इस परीक्षा का पहला चरण यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा है, जिसे आमतौर पर आईएएस प्रीमिम्स या फिर यूपीएससी प्रीमिम्स के नाम से जाना जाता है। यह संभवतः बाकी के दो चरणों में सबसे आसान है, लेकिन उम्मीदवारों को इस परीक्षा मे सफल होने के लिए एक योजनाबद्ध और समर्पित तैयारी करनी होती है। प्रीमिम्स पर...