POCSO ACT पाक्सो एक्ट हैं क्या ?
देश में बच्चों के यौन-शोषण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सरकार द्वारा पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) लागू किया गया है जिससे की बाल यौन-शोषण की घटनाओ पर अंकुश लगाया जा सके। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले है। इस आर्टिकल के माध्यम से आप POCSO Act क्या है ? पॉक्सो एक्ट का फुल फॉर्म (POCSO full form) और पॉक्सो एक्ट के प्रावधानो के बारे में जानकारी प्राप्त करने वाले है। एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते सभी देशवासियों को पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के बारे में जानकारी होनी आवश्यक है। तभी वे अपने बच्चों को बाल यौन-शोषण के बारे में जागरूक कर सकते है। पॉक्सो एक्ट क्या है | POCSO Act kya hai ? POCSO Act भारत सरकार द्वारा बनाया गया अधिनियम है जिसके अंतर्गत बच्चों के प्रति होने वाले यौन-शोषण पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं बच्चों को यौन-शोषण, यौन उत्पीड़न एवं पोर्नोग्राफी के विरुद्ध संरक्षण हेतु प्रभावी प्रावधान किए गए है। पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) या पॉक्सो अधिनियम को भारत सरकार के महिला और बाल वि...