माता पिता का कर्ज कोई नहीं उतार सकता
माता-पिता का कर्ज आप कभी भी उतार नहीं सकते हो !! _____ __________________ ✍️✍️ दोस्तों ये हर एक संतान का कर्तव्य होता है की वो अपने माँ बाप को हमेशा खुश रखें क्यूंकि जो कुछ भी आप लोगो के माता पिता ने आपके लिया किया होगा उसका कर्ज आप कभी भी उतार नहीं सकते हो. खास करके बच्चे को अपनी माँ से बहुत ज्यादा लगाव होता है, क्यूंकि माँ का प्यार शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है. चाहे कुछ भी हो जाये माता पिता अपने बच्चे की ख़ुशी के लिए अपना सभ कुछ निछावर कर देते है. तो इसके चलते हमारा भी कर्तव बनता है की हम अपने माँ बाप दोनों को हमेशा खुश रखे. ⭕️"माँ बाप को खुश करने के तरीके.. 1.सेवा करें.... दोस्तों ये सबसे अच्छा तरीका है अपने माता पिता को खुश करने का और आपको हमेशा अपने माँ बाप की सेवा करना चाहिए. दोस्तों माता पिता की सेवा करने से आपको को पुण्य मिलेगा वो और कोई दूसरा काम करने से नहीं मिल सकता है. माता पिता...