आईएस बनने के लिए जाने जरूरी बातें
यह पोस्ट मात्र उन लोगोंके लिए जो आईएएस की तैयारी की शुरुआत करने वाले हैं! वैसे यह पोस्ट 2018 में मैं पहले भी कर चुका हूँ लेकिन कुछ परिवर्तन की आवश्यकता थी तो उन्हें करने के बाद एक बार फिर पोस्ट कर रहा हूँ ! इसमें कुल 10 पॉइंट हैं और उन सभी पॉइंट्स को अगर डिटेल में समझना चाहते हैं तो उसके बाद एक लिंक भी दी गयी है ताकि आप सभी के सभी संदेह क्लियर हो सकें !
1 - सम्पूर्ण और व्यवस्थित तैयारी के लिए 18 माह का समय निर्धारित कीजिये ! एक बहन "शुभांगी " ने इनबॉक्स में पूछा था कि " क्या 1 वर्ष में क्लियर किया जा सकता है सर ? " तो मैं उनके माध्यम से आप सबसे कहना चाहता हूँ कि "सफलता के लिए आपको समय सीमा निर्धारित नहीं करनी है , वह आपके हाथ में नहीं है" , आपका कार्य है सिर्फ स्टडी करके खुद को UPSC स्तर के लिए खुद को तैयार करना !
लगभग 3 माह NCERT , 1 वर्ष की मेन बुक्स की तैयारी और 3 माह का समय लास्ट में रिवीजन के लिए , इस तरह व्यवस्थित तैयारी के लिए 18 माह का समय पर्याप्त है लेकिन अगर आप समय ज्यादा दे सकते हैं तो इस समय सीमा में थोड़ा अंतर आ सकता है !
2 - आईएएस की तैयारी की शुरुआत NCERT की बुक्स से कीजिये ।। उनका कोई भी विकल्प नहीं है । NCERT आपका Base क्लियर करने के काम में आती हैं ।। ऐसे छात्र जिनकी पृष्ठभूमि कला क्षेत्र से न रही हो ।।उनके लिए ये सबसे अधिक महत्वपूर्ण है । NCERT को ख़त्म करने का टारगेट बनाइये और तीन माह में इसे ख़त्म कर दीजिये ।। इस दौरान आपको नोट्स नहीं बनानी हैं ।। सिर्फ महत्वपूर्ण तथ्य जो आपको आगे सहायता प्रदान करेंगे उन्हें हाईलाइट करते हुए चलना है !
3 - जब NCERT ख़त्म हो जाये फिर आपको हर विषय की मुख्य किताब लेनी होगी । हर विषय के विशेषज्ञों की अलग अलग किताबे हैं ये लिस्ट मैं आपको पहले ही दे चुका हुँ। अब एक एक विषय को लीजिये और उसकी NCERT भी लीजिये फिर उसे पढ़कर नोट्स बनाते जाइये जिसमे NCERT की भी मदद लीजिये ! जब एक विषय पूरा हो जाये फिर दूसरा ले लीजिये और उसी दौरान पहले का रिवीजन करते जाइये ।फिर तीसरी , चौथी आदि , इसी तरह प्रक्रिया आगे बढाइये !!
4 - आईएएस की तैयारी के दौरान सबसे महत्वपूर्ण है समाचार पत्र । आखिर आपको राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय गतिविधियों का पता होना चाहिए !! अब सवाल ये आता है की कौन सा समाचार पत्र ? कई लोगों ने मुझसे कहा था कि सर हमारे यहाँ THE HINDU नहीं आता , ऐसे भी बहुत लोग है जिन्हे अंग्रेजी में समस्या होती है । तो देखिये समाचार पत्र जरुरी नहीं कि THE HINDU ही हो , गर आपको नहीं मिल पा रहा या नहीं समझ आ रहा तो आप कोई भी एक राष्ट्रीय पेपर फॉलो कर सकते हो । समाचार पत्र में मुख्य पृष्ठ पढ़ने के बाद , देश विदेश , अर्थव्यवस्था वाला पेज । इसके बाद सीधे सम्पादकीय पृष्ठ पर जाइये , खेल और बाकि सरसरी निगाह से देख लीजिये !! हेमंत सती जी जैसे ढेरों उदाहरण हैं जिन्होंने बिना हिन्दू के सफलता प्राप्त की !
5 - अब बारी आती है मासिक पत्रिका की । कुछ लोग प्रतियोगिता दर्पण कहते हैं पर यहाँ पर मैं एक चीज कहना चाहूंगा कि अगर आप पीसीएस की तैयारी कर रहे हो प्रतियोगिता दर्पण ठीक है पर आईएएस की तैयारी के लिए दृष्टि मैगजीन , विजन मैगजीन , सिविल सर्विस क्रॉनिकल या सिविल सर्विसेज टाइम्स इनमे से किसी एक पत्रिका को नियमित फॉलो कीजिये जब तक आप सफल नहीं हो जाते तब तक ।।किसी भी माह की पत्रिका छूट न पाये !! मेरे ख्याल से Drishti Current Affairs टुडे या फिर विजन में से एक रखिये , अगर आपके पास आर्थिक समस्या है या फिर आपके क्षेत्र में दृष्टि नहीं पहुँच पाती तो विजन ऑनलाइन उपलब्ध होती है वो बेस्ट है !
6 - सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा हो या मुख्य परीक्षा इसमें UNSOLVED पेपर्स बहुत अहमियत रखते हैं ।।। मैं कहता हुँ कि आप सब तैयारी शुरू करने से पहले ही UNSOLVED पेपर्स देख ले ।।।इससे आपको आईएएस परीक्षा के प्रश्नों के स्वरुप का पता चलता है ।।क्योकि इस परीक्षा में प्रश्नो का स्वरुप अन्य सभी बैंक , एसएससी आदि से भिन्न होता है !! इसलिए पेपर्स ले लेकर प्रश्नो के स्वरुप को ठीक तरह से समझ ले !!
7 - एक सबसे महत्वपूर्ण काम जो आपको पूरी तैयारी के दौरान करना है कि आप रोज किन्ही 2 प्रश्नो को लेकर Answer राइटिंग कि प्रैक्टिस कीजिये । वो प्रश्न किसी भी चीज से सम्बंधित हो सकते है , विषय से या समसामयिक मुद्दे से , क्योकि आईएएस मुख्य परीक्षा में सफलता का एक मात्र आधार आपका उत्तर लेखन
*8* - समय प्रबंधन बहुत आवश्यक --- आईएस की तैयारी कर रहे छात्र या जो छात्र शुरू करने वाले हैं उन दोनों के लिए एक बात कहना चाहूंगा कि समय प्रबंधन का विशेष ध्यान दें । एक भी मिनट व्यर्थ न गंवाएं ,यह समय आपके लिए बहुत कीमती है , बस दो या तीन साल की ही तो बात है फिर सारी जिंदगी आपकी है , अगर इन दो वर्षों में परिश्रम कर लेंगे तो जीवन भर खुशहाल रहेंगे । मैं देखता हूँ आज का युवा वर्ग बहुत सारा समय बहुत सारी चीजों में बर्बाद कर देता है । उनके लिए बस एक ही चीज कहना चाहूंगा कि "" अगर इसे आज आप बर्बाद करेंगे तो निश्चित ही कल ये आपको बर्बाद कर देगा "" तो समय बचाइए , ये दुनिया कहीं नहीं जाएगी और सारे शौक तो बाद में भी पूरे हो जायेंगे !!
*9* - विश्लेषण क्षमता का विकास --- मैं बार बार यही कहता हूँ कि आईएएस के लिए ज्ञानी नहीं विश्लेषक बनिए , सिर्फ ऊपरी ज्ञान से काम नहीं चलेगा , यहाँ गहराई वाले ज्ञान की आवश्यकता है । अक्सर मैं देखता हूँ कि न्यूज़ पेपर या मैगज़ीन पढ़ते समय कई छात्र बस उसी टाइटल को पढ़ कर आगे बढ़ जाते हैं । यह सही तरीका नहीं है ।।। आपको उसके सारे पहलुओं को ध्यान देना होगा , आखिर उस खबर में कितने शब्दों का प्रयोग हुआ है । जिनके बारे में आपको नहीं मालूम ? यह घटना क्यों हुई ? इसके क्या परिणाम हो सकते हैं ? क्या इससे पहले भी इसी तरह की घटना हुई है ? अगर हाँ तो कब और कहाँ ? जब इस तरह से सवाल आपके मन में आने लगेंगे ना , तो देखिये दिन प्रतिदिन आपके मस्तिष्क कि भण्डारण क्षमता भी बढ़ जाएगी और पढाई में बोर भी नहीं होंगे !!
*10* -नियमितता बहुत ही आवश्यक -- यह बहुत से छात्रों कि समस्या होती है । आज जब छात्र तैयारी की शुरुआत करता है तो उत्साह से भरा हुआ होता है और इसी कारण वह तैयारी की शुरुआत बड़ी तेजी से करता है और निर्णय लेता है की प्रतिदिन 8 -10 घंटे पढ़ना है और इन घंटों में जाने कितने विषय समायोजित करता है । वह तैयारी तो तेजी से शुरू करता है पर निरंतर नहीं रख पाता दो या तीन दिन बाद ही उसका उत्साह कम हो जाता है और धीरे धीरे उसकी 8 घंटे की पढाई 6 फिर 5 फिर 4 फिर 2 और फिर 1 घंटे में बदल जाती है । दोस्तों और एक बात कई लोग एक दिन 8 घंटे पढ़ लेते हैं फिर दूसरे दिन किताब खोलते तक नहीं है कि हमने कल तो इतना सारा पढ़ लिया अब कल पढ़ लेंगे । ऐसा बिलकुल मत कीजिये आईएएस निरंतरता मांगता है । भले ही आप एक दिन में 8 की जगह सिर्फ 4 घंटे ही पढ़ें पर इसे निरंतर बांये रखें ! काम की अल्पता नहीं बल्कि अनियमितता इंसान की असफलता का कारण बनती है !
मैंने इसमें कोसिस की है कि आप लोगों के मन में उठ रहे सारे सवालों का जवाब दे दूँ लेकिन फिर भी अगर कोई भी प्रश्न तैयारी को लेकर आपके मन में है तो आप कमेंट या इनबॉक्स में पूछ सकते हैं ! कल आप लोगों के उन्ही सवालों को लेकर इस पोस्ट का दूसरा भाग पोस्ट करूंगा !
note 📝 पोस्ट अच्छी लगी हो तो अपना एक लाइक जरूर करें, आपका एक लाइक हमें आगे और अच्छी पोस्ट लाने में मनोबल करता है...💓🤗🙏 .
Comments
Post a Comment