टाईम टेबल कैसे बनाये
कई अभ्यर्थियों के कहने के अनुसार यह लेख तैयार किया गया है.... इसे पूरी तरह समझ लें..!!
#UPSC के लिए #टाइम_टेबल कैसे बनाएं...
********
अब मैं सभी के schedule को एक साथ explain करना चाहूँगा…ये सभी पर apply होगा जो new, old या seasoned प्लेयर्स हैं…
#पहला_है... 6 से 8 घंटे की पढ़ाई पर्याप्त होगी . मगर पहले आप 3 से 4 घंटे से शुरुआत करें…धीरे धीरे इस time को बढायें….अचानक आज से ही 8 घंटे आप पढ़ने लगोगे तो आपके लिए ये ठीक नहीं होगा, आप थकावट महसूस करोगे और सब कुछ छोड़-छाड़ कर बैठ जाओगे...
Prelims के ठीक एक साल पहले तैयारी करना ठीक रहता है. जैसे इस बार prelims यदि June में है…तो आप तैयारी पिछले June से प्रारम्भ करो...
NCERT textbooks आपके basics को मजबूत करते हैं.. भले इनसे सवाल आये या न आये पर आपको एक क्लियर आईडिया मिलता है कि आप जिस नदी में डूबे हो उसका पानी खारा है या मीठा…
बाद में आपका कल्याण high quality बुक्स ही करने वाली है ….polity के Laxmikant या ऐसे ही हर सब्जेक्ट की high standard books जो अक्सर toppers भी recommend करते आये हैं …
अपने time-table में previous year questions को शामिल करना न भूलें तो अच्छा होगा…previous year questions analysis भी बहुत जरुरी होती है जिससे आपको आईडिया मिलता है….खासकर जब कोई बुक पढ़ रहे होते हो..तो आपको लगता है अरे यार इसी टाइप का question तो आता है….और ये सोच कर आप झट से पेंसिल से उस sentence को underline कर देते हो…
prelims exam के date तक में आपको ज्यादा से ज्यादा mock test देना चाहिए...
जो आपने पिछले 6 महीने में पढ़ा है….उसकी जाँच भी तो जरुरी है….mock test से आप कितने पानी में हो , का पता चलता है…mock test के साथ-साथ ऑप्शनल पेपर के टच में रहें…और GS के भी...
यह पूरा महीना prelims तक आपका mock test देने में रहना चाहिए…GS भी पढ़ सकते हो आप…और ऑप्शनल सब्जेक्ट के संपर्क में भी रहें…
students confused रहते हैं…कि कितना पढूं..एक दिन में कितने subjects पढूं….एक सब्जेक्ट को complete कर के दूसरे पर jump कब करूँ…
तो यहाँ पर मैंने mention किया है कि आप दो सब्जेक्ट को लेकर चलो …जैसे morning में आपने history पढ़ लिया और रात को time geography को दे दिया….कोशिश करें कि एक चैप्टर complete हो जाए..
पर यहाँ पर जानना जरुरी है कि complete का definition है क्या…आपको रीडिंग नहीं मारनी…मेरे लिए complete की परिभाषा है कि आप चैप्टर को पूरी तरह से पढ़ो और फिर खुद से नोट्स बनाओ …अपने शब्द में लिखो कि आपने क्या-क्या पढ़ा उस चैप्टर में…इससे आपको लिखने की प्रैक्टिस भी होगी.
दिन रात एक ही सब्जेक्ट पढ़ने से आप bore भी हो सकते हो. इसलिए मैंने कहा कि आप दो सब्जेक्ट ले कर चलो.
.
अपने नोट्स पर ही विश्वास रखो…क्योंकि हर लोगों का नोट्स बनाने का ढंग अलग –अलग होता है…जब मैं कॉलेज का नोट्स बनाता था तो बहुत सारे दोस्त मुझसे मांगते थे कि यार अपना नोट्स दो…जब मैं उन्हें देता था नोट्स और वो जब उसे पढ़ते थे तो सर पकड़ कर बैठ जाते थे…क्योंकि मेरे नोट्स में सिर्फ points होते थे…और कभी कभी आढी तिरछी लाइन होती थी जब मैं तैयारी करता था तो GOOGLE image से ग्राफ download कर लेता था !
.
इसलिए सब के नोट्स अलग-अलग तरीके के होते हैं…आप अपने नोट्स पर ही full trust करो…और ऐसा notes बनाओ जो बाद में revision के समय आसानी से grasp किये जा सके.
पढ़ाई करते समय ब्रेक भी लेते चलो…ब्रेक का बहुत इम्पोर्टेन्ट रोल है…आप शायद जानते नहीं होगे कि ब्रेक ले ले कर पढ़ने से आपका grasping power दोगुना हो जाता है…दूसरी तरफ आप घंटों पेज को लगातार पलटते रहोगे…कोई फायदा नहीं होने वाला.
.
आप जो चीज फेस करने वाले हो उसी के according एक्शन लो….जैसे आप 3-4 महीने बाद prelims देने वाले हो…..और आप पढ़ाई कर रहे हो…मगर लिख लिख कर…आप pages रंगने में लगे हो…लिखे जा रहे हो…लिखे जा रहे हो…कापियां भर रही हैं…पेन की स्याही ख़त्म हो रही है तो ये गलत एप्रोच है….there will be a high probability की आपको success नहीं मिलेगी prelims में…..
आप prelims देने वाले हो तो आप mock दो…आप ज्यादा से ज्यादा ऑब्जेक्टिव questions सोल्व करो…आप मेंस देने वाले हो…तो ज्यादा से ज्यादा लिखने की practice करो…आप इंटरव्यू देने वाले हो…तो Delhi जा कर mock interviews ज्वाइन करो….
एक साल तक आपको सब भूल जाना है…क्योंकि आपका future disturbances से भरा पड़ा है..आपको नहीं पता आगे क्या disturbance आने वाला है…और आप किस कदर उसमें involve होने वाले हो….आप हो सकता है किसी शादी में नागिन डांस करते नज़र आओ…आप हो सकता है किसी family trip पर चले जाओ….खैर….आप इन्टरनेट use करो…मगर सिर्फ break time में….जब आप पढ़ कर बोर हो गए हो…तो friends से बात कर लेना….कोई बेवकूफी नहीं है…इससे आपको freshness मिलेगी….
Pre और Mains में एक ही चीज कॉमन है…और वह है General Studies ...
यूपीएससी शुरु से ही General Studies पर based exam माना गया है…हाँ भले कांग्रेस के शासन में सिब्बल ने इसमें Maths and aptitude डाल दिया…..पर UPSC की आत्मा General Studies अभी भी है..
.
इसलिए आपके preparation के first stage से ही General Studies पर आपका 80% focus होना चाहिए.
सुबह का समय पढ़ने के लिए सबसे अच्छा समय होता है. आप यदि 5 बजे उठकर पढ़ने की आदत डाल लो तो आपने बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. सुबह उठने से आपको एक ताजगी का अनुभव होगा, आपको शांति मिलेगी, सब घर पर सोये रहेंगे, आपको पढ़ने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा. ऐसा कहा जाता है कि सुबह में पढ़ने से आपको चीजें लम्बे समय तक याद रहती है…
.
वैसे कई लोगों की हैबिट होती है — देर रात तक पढ़ने की…पर personally यह habit मुझे कभी भी suit नहीं किया क्योंकि देर रात तक पढ़ने से सर भारी-भारी भी लगता है और देर सुबह उठने से आत्मग्लानि यानी पछतावा का भी अनुभव होता है.
.
#नौकरी_करने_वालों के लिए....
.
Last but not the least, जो लोग job करते हैं…उनको मैं यह suggestion दूंगा की आपके पास कोई option नहीं है. आप 9 से 6 ऑफिस में रहोगे तो आपके पास केवल सुबह का time है और रात का….और weekend आपके लिए किसी bonanza से कम नहीं है….अच्छा होगा आप एकदम सुबह उठकर 2-3 घंटे का time मैनेज कर लो…और रात को dinner के बाद आप time निकाल लो. आपके life में entertainment के लिए कोई जगह नहीं है….आप नौकरी छोड़ने का यदि सोचते हो….यदि ऐसा कुछ दिमाग में है
.
आपके तो मेरा suggestion यही रहेगा कि आप Prelims clear करने के बाद ही नौकरी छोड़ना क्योंकि अक्सर लोग ऐसी गलती कर बैठते हैं…बाद में पता चलता है यार prelims तो सबसे tough है… नौकरी वाले लोग यदि दिन में 5-6 घंटे भी पढ़ाई के लिए निकाल देते हो तो आपने सच में बहुत चीज achieve कर ली है… ”
.
अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे शेयर व कमेंट जरुर करें अगर आपके कोई प्रश्न है तो वह भी आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं ...

Good Sir 🙏🙏
ReplyDelete