आखिर क्या हैं उस पानी के नीचे का रहस्य



अमेरिका के पर्वतीय क्षेत्र ऑरेगन की एक झील में एक रहस्य सदियों से पड़ा सो रहा था। 

झील में बहता पानी उस रहस्य को दुनिया की आँखों से बचाए रखता था। 

एक दिन झील सूख गई और रहस्य अपने विशालकाय रूप के साथ प्रकट हुआ। 

बात उस श्रीयंत्र की हो रही है, जिसने प्रकट होकर दुनिया को दाँतों तले उंगली दबाने पर विवश कर दिया था।


1990 तक ओरेगॉन के मिकी बेसिन में स्थित ये झील पूरी तरह सूख चुकी थी। 

लगभग एक किमी के क्षेत्र में फैला इसका कठोर तल साफ़-साफ़ दिखाई देने लगा था। 

इस ‘लेक बेड’ के ऊपर से रोज कई विमान गुजरते थे। 

एक दिन दोपहर के समय नियमित एयर नेशनल गॉर्ड पायलट बिल मिलर सूखी झील के ऊपर से उड़ान भरते हैं। 

वे ये देखकर हैरान रह जाते हैं कि झील के कठोर तल पर एक ज्यामितीय आकृति उभर आई है। 

ये आकृति लगभग एक किमी के क्षेत्र में फैली हुई थी। 

बिल बिलर की आँखों के सामने पहली बार एक प्राचीन सत्य उद्घाटित होता है। 

सम्पूर्ण ज्यामितीय ज्ञान से बनाया गया बहुत सुंदर श्रीयंत्र उनकी आँखों के सामने था।


आधा किलोमीटर के ठोस बेडरॉक में बनी हुई ज्यामितीय आकृति उन्हें हैरत में डाल देती है। 

खबर आग की तरह फैलती है। खोजी पहुँचने लगते हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

सिविल सेवा क्यों पंसद करते हैं लोग

केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य चर्चा में क्यों

असमंजस में डाल देने वाला पोस्ट जरूर पढें