आईएस इंटरव्यू को लेकर गलत बातों का सच

 🌹🌹🌹Civil Service 🌹🌹🌹📝📝📝📝📝🌹🌹🌹आईएएस इंटरव्यू के बारे में मिथ

   (विशेषत: नए अभ्यार्थियों के लिए)

   



आज बहुत दिनों बाद वॉट्सऐप में धोखे से ग्रुप वाली विंडो खुल गई. एक मैसेज दिखा. IAS Interview में पूछे गए सवाल. साथ में लिखा था कि अगर आप इन्हें हल कर लेंगे तो आप जीनियस हैं. तो भैया जीनियस तो हम हैं ही. बैठ गए सॉल्व करने. इंटरेस्ट बढ़ा, तो सर्च भी किया. बहुत सारे वीडियो मिले.

एक बहुत बड़े न्यूज-पेपर में भी इस तरह के 13 सवाल मिल गए. सवाल पढ़कर तो लगा कि UPSC के इंटरव्यू की थीम ‘क्या आप 5वीं पास से तेज़ हैं’ भी हो सकती है. पढ़िए –

सवाल – मोर एक ऐसा पक्षी है जो अंडे नहीं देता, तो मोर के बच्चे कैसे पैदा होते हैं?

जवाब है – क्योंकि अंडे मोरनी देती है. मोर नहीं.

मैं सोच रहा हूं कि अगर ये सही है, तो वो कौन महान इंटरव्यूअर होगा जिसके हिसाब से परफेक्ट सिविल सर्वेंट ऐसा होना चाहिए. और भी बहुत से सवाल देखे. आधे वर्ड-प्ले वाले थे और कुछ पूअर-जोक्स से चुरा कर बनाए हुए. इनमें से कुछ सवाल तो इतने भद्दे हैं कि साफ समझ आता है कि सिर्फ सेंसेशन क्रिएट करने के लिए डाले गए हैं. जैसे –

अगर मैं आपकी बहन के साथ भाग जाऊं तो आप क्या करेंगे?

जवाब है – सर, मेरी बहन के लिए आपसे अच्छा वर नहीं मिल सकता.


सीरियसली? ऐसी ‘आउट ऑफ द बॉक्स’ थिंकिंग? एक तो सवाल बेहूदा. ऊपर से जवाब माशाअल्लाह! मतलब एक आदमी से आप पहली बार मिले. उसके बारे में बस ये पता है कि वो एक अच्छी सरकारी नौकरी में है. बस! आप अपनी बहन का रिश्ता कर देंगे ?

ऐसे ही घटिया सवालों को कुछ चैनलों ने अपनी कमाई का ज़रिया बना लिया है. इस फर्जीवाड़े को देखने वालों की भी कमी नहीं है.

  ये अतरंगे सवाल हर कोई पढ़ रहा है पर असली सवाल से दूरी है

ऐसे ही फ़र्जी सवालों वाले एक वीडियो को तो 90 लाख के करीब लोग देख चुके हैं. कुछ और सवाल देखिए –

लड़कियों की शर्ट में जेब क्यों नहीं होती है?,लड़की के शरीर का कौन सा भाग खाया जा सकता है?,लड़की के शरीर का सबसे गर्म भाग कौन सा है?,आप सुबह उठें और आपको पता चले कि आप प्रेगनेंट हैं तो आप सबसे पहले क्या करेंगी?,

तो फिर पूछा क्या जाता है ?

पहले तो टेक्निकल बात ये कि IAS का इंटरव्यू कुछ नहीं होता. संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC सिविल सर्विसेस के लिए भर्तियां निकालता है. उसमें IAS, IPS, IFS, I🌹🙏🙏🙏



Comments

Popular posts from this blog

सिविल सेवा क्यों पंसद करते हैं लोग

केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य चर्चा में क्यों

असमंजस में डाल देने वाला पोस्ट जरूर पढें