जब लोग आपको नीचा दिखायेंगे तो एक बात याद रखना

 💪..#कुछ_तो_लोग_कहेंगे_क्योंकि_इनका_काम_है_सिर्फ_कहna



✍️ जब हम सिविल सेवा *(#IAS)* की तैयारी कर रहे होते हैं तो एक समस्या का सामना लगभग सभी करते हैं ..वह है लोगों के कमेंट्स.. तैयारी के दौरान बहुत से लोग आपसे कहेंगे कि IAS/IPS कोई बच्चों का खेल नहीं , कोई कहेगा कि गांव वाले आईएएस नहीं बन पाते,


 

#आईएएस_बनने_के_लिए.....

 बैकग्राउंड आपका अच्छा होना चाहिए आपका फास्ट एकेडमी का स्कोर अच्छा होना चाहिए , कोई कहेगा कि आईएएस के लिए दिल्ली जाकर कोचिंग कीजिये, घर पर बैठकर कोई कलेक्टर नहीं बनता , यह बात यहीं नहीं रुकती अगर आप दिल्ली आ भी जाते हैं तो भी लोग यही कहेंगे कि कोई दिल्ली चले जाने से IAS नहीं बन जाता और आप जब दिल्ली आ जाते तो यहां भी नमूनों की कमी नहीं है यहां पर भी नमूनों बोलेंगे कि आप की शक्ल ही नहीं IAS बनने वाली और भी जाने कितने तरह के लोग और कितनी तरह की बातें ..और सबसे आश्चर्य वाली बात यह है कि इनकी बातें लगातार सुनकर ही लगभग 75 % लोग दिग्भ्रमित हो जाते हैं


#आखिर_क्यों ..?

 एक बात बताइए आईएएस का सपना किसका है ?? आपका या उनका ..? IAS बनने के लिए परिश्रम किसको करना पड़ेगा आपको या उनको ..?? आईएएस बनने के बाद किसके नाम के आगे आईएएस लिखा जायेगा ..आपके या उनके .. ?? और अगर आप आईएएस नहीं बन पाए तो क्या ये लोग आकर आपसे कहेंगे कि माफ़ करना मेरी वजह से तुम्हारा सपना पूरा नहीं हो पाया ..?? 


#नहीं_ना........

आपके साथ अच्छा हो या बुरा सबका सामना आपको अकेले ही करना है तो फिर अपने मन और मस्तिष्क की क्यों नहीं सुनते ..?? क्यों अपने भाग्य का ठेका लोगों कि बातों पर डाल रखा है .. क्या इनकी बातें तय करेंगी कि आप क्या बन सकते हो और क्या नहीं ..?? 


#एक_बात_हमेशा_याद_रखें...

 इस तरह की बातें वही निकम्मे करते हैं जो खुद जिंदगी में कभी कुछ नहीं क्या रहता है वही दूसरों की जिंदगी में दखल अंदाज देकर उसे भी #डिमोटिवेटेड करते रहते हैं क्योंकि जो सफल व्यक्ति रहते हैं और जो अपनी जिंदगी में मुकाम पाना चाहते वह अपनी लाइफ में इतनी व्यस्त होते हैं कि उसे दूसरों की जिंदगी में झांकने के लिए वक्त ही नहीं मिलता वह तो अपने आपके अंदर की कमियों को ढूंढ कर निकाल कर और बेहतर बनाने के लिए हमेशा व्यस्त रहते हैं 


#मेरा_सिर्फ_इतना_कहना_है...

 कि लोग तो तब भी कहेंगे जब आप कुछ नहीं करेंगे तो इससे अच्छा है कुछ कीजिये ना हो क्यों बैठे हैं.. ?? लोगों कि नहीं अपने मन और मस्तिष्क कि सुनिए और वही कीजिये जो आपका दिल कहता है , वो नहीं जो लोग कहते हैं ..जब आपने निश्चय कर ही लिया है कि आपको IAS बनना है तो फिर दुनिया की फालतू बातों मत सुनिए सिर्फ अपने अंदर की कमियों को ढूंढिए देखिए आपके अंदर क्या कमियां है जो आपको आपके लक्ष्य से अभी तक दूर रखा है एक दृढ़ संकल्प लीजिए हताश निराश मत होइए.. क्योंकि भगवान के घर में देर है अंधेर नहीं..


 #कोई_जल्दी_सफलता_प्राप्त_कर_लेता_है...

 किसी को थोड़ा वक्त लगता है बस आप अपने कर्म में किसी भी तरह की कमियां मत छोड़िए.. आप लगातार मेहनत करते रहिए सफलता आपको जरूर मिलेगी... *गीता में साफ शब्दों में लिखा है.. कर्म करो फल की इच्छा मत करो* 


🙏 अगर आपका कर्म अच्छा होगा तो फल निश्चय ही आपको मिलेगा !!

 "आज तक जिस जिस पर जग हंसा है वही इतिहास रचा है".!!! दोस्तों आशा करता हूं कि आप मेरा यह लेख पढ़कर बहुत कुछ समझ पाए होंगे आप मुझे फौलो कर सकते हैं 😊 दूसरे आईएएस आकांक्षी (छात्रों) तक भी ये  लेख को पहुंचाएं अपने ग्रुप में अपने आईएएस आकांक्षी मित्रों के बीच साझा करें।



Comments

  1. अपने बहुत ही अच्छा विचार व्यक्त किया सर ,,👏👏😊😊❤️❤️🌹🌹,•
    बड़ी ढीठ है येचाहतों की चिड़िया..
    धरा तक नहीं यह गगन मांगती है..
    कभी ना किसी को मिली राह चलते सफलता
    यह तो परिश्रम और लगन मांगती है।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

सिविल सेवा क्यों पंसद करते हैं लोग

केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य चर्चा में क्यों

असमंजस में डाल देने वाला पोस्ट जरूर पढें