क्या है UPSC और कौन सी परीक्षाएं आयोजित कराती है? यहां से जानें सबकुछ
क्या है UPSC?
UPSC भारत की प्रमुख केंद्रीय भर्ती एजेंसियों में से एक है। यह सभी भारतीय सेवाओं और केंद्रीय सेवाओं के ग्रुप ए और ग्रुप बी के लिए नियुक्तियां करता है और परीक्षाओं का आयोजन करता है।
जिसमें देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवाएं जैसे भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय राजस्व सेवा (IRS) और अन्य सरकारी नौकरियों के लिए होने वाली परीक्षाएं शामिल हैं।
UPSC कर्मियों के पदोन्नति और स्थानांतरण से संबंधित मामलों को भी देखता है।
कब स्थापित हुआ था?
पहला पब्लिक सर्विस कमीशन 01 अक्टूबर, 1926 को स्थापित हुआ था। आजादी के बाद संवैधानिक प्रावधानों के तहत 26 अक्टूबर, 1950 को लोक आयोग की स्थापना हुई।
भारतीय संविधान का अनुच्छेद 315 संघ और राज्यों के लिए लोक सेवा आयोगों से संबंधित है। वहीं अनुच्छेद 316 सदस्यों के कार्यालय की नियुक्ति और कार्यकाल से संबंधित है।
बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग की स्थापना अनुच्छेद 315 के तहत हुई थी।
कितने सदस्य होते हैं और कैसे होता है चयन?
UPSC में एक चेयरमैन और 10 सदस्य होते हैं। इनका कार्यकाल छह साल का होता है या इनकी आयु 65 वर्ष तक चलता है।
सदस्यों का चयन देश के राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है।
कोई भी सदस्य अपने कार्यकाल के बीच में अपने पद से राष्ट्रपति को इस्तीफा दे सकता है।
UPSC के सदस्य के लिए कम से कम 10 साल तक केंद्रीय या राज्य सेवा में काम किया हो या सिविल सेवा के पद पर कार्यरत रह चुका हो।
आयोग द्वारा आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षाएं
आयोग भर्ती से संबंधित कई परीक्षाओं का आयोजन करता हैं। जिसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय राजस्व सेवा (IRS), भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (IES), राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) परीक्षा, नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा, संयुक्त चिकित्सा सेवा (CMS) परीक्षा, भारतीय वन सेवा (IFS) परीक्षा, केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF), संयुक्त भू-वैज्ञानिक और भूवैज्ञानिक परीक्षा (Combined geo-scientist and geologist examination) आदि शामिल हैं।
इसके साथ ही आयोग कई अन्य भर्तियों का भी आयोजन करता है।
कैसे होता है चयन?
आयोग द्वारा आयोजित होने वाली सिविल सेवा परीक्षा में उम्मीदवारों को कई चरणों की चयन प्रक्रिया में शामिल होता होता है।
Sachin Mishra +916393086475
उम्मीदवारों को पहले प्री परीक्षा में शामिल होना होता है। उसके बाद प्री परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा में शामिल होना होगा। उसके बाद उम्मीदवारों का साक्षात्कार होगा।
बता दें कि ये देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से है, इसे पास करने के लिए उम्मीदवारों को एक सही स्ट्रेटजी से तैयारी करनी होगी।

Comments
Post a Comment