बोर्ड एग्जाम देते समय इन बातों का रखे ध्यान, आयेंगे अच्छे मार्क्स




छात्र एग्जाम  को लेकर चिंतित रहते हैं। लेकिन बोर्ड एग्जाम कोई ऐसी परीक्षा नहीं होती है कि आप इसमें अच्छा स्कोर न कर पाएं|इसी को ध्याम में रखते हुए आज के इस लेख में हम बताएंगे बोर्ड एग्जाम में अच्छे मार्क्स लाने के लिए पेपर सॉल्व करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

अधिक जानकारी हेतु हमारे व्हाटस एप पर संपर्क करें।



सभी छात्रों में हमेशा बोर्ड के एग्जाम को लेकर चिंता बनी रहती है। लेकिन बोर्ड एग्जाम कोई ऐसी परीक्षा भी नहीं होती है कि आप इसमें अच्छा स्कोर न कर पाएं| इसके लिए आपको पेपर सॉल्व करते समय कुछ बातों को ध्यान में रख कर आप बोर्ड की परीक्षा में टॉप कर सकते हैं या फिर अच्छे मार्कस ला सकते हैं। इसी को ध्याम में रखते हुए आज के इस लेख में हम बोर्ड एग्जाम में अच्छे मार्क्स लाने या टॉप करने के लिए पेपर सॉल्व करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहीएं। 

हम सभी जानते हैं की छात्र को board की परीक्षा का पहला अनुभव होता क्लास 10 में होता है, तो ज़ाहिर है कि उनको सबसे ज़यादा डर लगता होगा और जिसके कारण वो परीक्षा में उतना अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाते होंगे जितना वो कर सकते थें।

1. कॉन्फिडेंस के साथ दें पेपर

जब आप परिक्षा देने के लिए जाते हो उस समय आप डरे होते हो जिसकी वजह से आता हुआ प्रश्न भी छूट जाता है। इसिलीए इग्जान देते समय आपको डरना नही चाहीए और अपने आप पर विश्वास रखना चाहीए की आप ये कर सकते हो।

2. प्रश्नो को पढ़ें

पेपर सॉल्व करने से पहले सारे प्रश्न अच्छे से पढ़ ले, ऐसा करने से आपको पता चल जाएगा की किस टाईप के प्रश्न पूछे गये हैं और किस को सॉल्व करने में कितमा समय लगेगा।

3. सबसे पहले करे इन प्रश्नो को सॉल्व

एग्जाम देते समय हर छात्र के मन में एक सवाल आता है की किस प्रश्न को पहले सॉल्व करे, ऐसे में आपको उस प्रश्न का उत्तर लिखना चाहीए जो आपको आसान लगे और आपको अच्छे से आता हो।

4. उत्तर कैसे लिखें 

किसी भी प्रश्न का उत्तर लिखते समय इन बातों का ध्यान रखे:-

-हर अगला प्रश्न नए पेज से शुरू करें

-उत्तर लिखने से पहले अपले दिमाग में सोच ले

-स्टार्टिंग के वर्ड इनटरेश्टिंग और सब्जैक्ट रिलेटेड होना चाहीए

-उत्तर लिखते समय वर्ड लिमिट का भी ध्यन रखें

5. हैंडराइटिंग पर दें ध्यान

पेपर लिखते समय सबसे जरूरी है हैंडराइटिंग पर ध्यान देना। अगर आपकी हैंडराइटिंग अच्छी होगी तो आपको अच्छे मार्क्स मिलेंगे।

6. टाइम मैनेजमेंट 

किसी भी एग्जाम में टाइम का बहुत महत्व होता है, ऐसे में टाइम को सही से मैनेज करना बेहद जरूरी होता है। अगर आपकी राइटिंग स्पीड स्लो है तो आप सभी प्रश्नों का जवाब सही से नहीं दे पाएंगे, इसिलीए आपको अपनी राइटिंग स्पीड बढ़ानी पड़ेगी।

7. रिविजन

सभी प्रश्नों का उत्तर लिखने के बाद आप एक बार फिर से देख लें की कहीं कुछ छूट तो नहीं रहा। किसी भी इग्जाम में रिविजन बहुत मददगार है।

Comments

Popular posts from this blog

सिविल सेवा क्यों पंसद करते हैं लोग

केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य चर्चा में क्यों

असमंजस में डाल देने वाला पोस्ट जरूर पढें